फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The lover couple committed sucide in front of panchayat samiti office

पंचायत समिति के सामने प्रेमी जोड़े ने दी जान, यह थी वजह

Wed, 19 Jul 2017 06:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 19 Jul 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
The lover couple committed sucide in front of panchayat samiti office
प्रेमी जोड़े ने निगला जहर - फोटो : Demo pic
प्रेम प्रसंग में हुई मुकदमेबाजी और परिजनों के हस्तक्षेप से तंग आकर एक प्रेमी युगल ने पंचायत समिति भवन जहरीली गोलियां खाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


यह घटना झुंझनूं जिले के सूरजगढ़ थाना इलाके के कुलोठ कलां गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक, कुलोठ कला गांव निवासी विजय कुमार मेघवाल और इसी गांव में रहने वाली एक नाबालिग युवती से पिछले लंबे अरसे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका पता चलने पर परिजनों ने किशोरी पर रोकटोक करना शुरु कर दिया।

किशोरी दो दिन पहले स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली। इसके बाद वह विजय कुमार के साथ भाग गई। इस पर किशोरी के परिजनों ने मंगलवार को प्रेमी विजय मेघवाल के खिलाफ नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन

एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल, रैफर होते रहे

The lover couple committed sucide in front of panchayat samiti office
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विजय और किशोरी कल रात चिड़ावा पंचायत समिति के सामने पहुंचे और विषाक्त पदार्थ खा लिया। 

तबीयत बिगड़ने पर वे दोनों गश खाकर गिर पड़े। अलसुबह जब ग्रामीणों ने उन्हें वहां बेसुध पड़े देख सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। इनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिड़ावा रैफर कर दिया। इस दौरान नाबालिग किशोरी ने चिड़ावा में दम तोड़ दिया। 

वहीं, विजय की हालत गंभीर होने पर उसे झुंझनूं और वहां से फिर जयपुर रैफर किया। जहां विजय ने जयपुर के एसएमएस अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed