{"_id":"596357714f1c1bc9228b459d","slug":"the-last-jump-in-the-swimming-pool-and-the-life-slipped-away","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्विमिंग पूल में आखिरी जंप और यूं फिसल गई जिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्विमिंग पूल में आखिरी जंप और यूं फिसल गई जिंदगी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 10 Jul 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
स्विमिंग पूल में आखिरी जंप
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्थ पार्टी की मौज—मस्ती मातम में बदल गई। मस्ती—मस्ती में स्विमिंग पूल में लगाई छलांग प्रतीक की मौत की वजह बन गई।
घटना जोधपुर की है। यहां दोस्तों के साथ पार्टी मनाने गए एक युवक की स्विमिंग पूल डूबने से मौत हो गई। दोस्त इसे हादसा बता रहे है जबकि परिजन इसे साजिश कह रहे है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इस घटना के वीडियो के आधार पर युवक की मौत के कारणों की पड़ताल शुरु कर दी है।
हादसे का शिकार करीब 23 वर्षीय प्रतीक पंवार जोधपुर के रातानाड़ा इलाके में सुभाष चौक का रहने वाला था। बीती रात को वह अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने पाल रोड चौपासनी गांव स्थित एक होटल में गया था। जहां प्रतीक और उसके दोस्त स्विमिंग पूल में चेन बनाकर जम्प कर रहे थे। प्रतीक ने भी डांस करते हुए मौज मस्ती में स्विमिंग पूल में छलांग लगा दी। काफी देर तक वह बाहर नहीं आय। उसके दोस्तों को भी इसका पता नहीं चल सका।

परिजनों ने की, निष्पक्ष जांच की मांंग
पार्टी खत्म कर दोस्त बाहर जाने को रवाना हुए तब प्रतीक को अपने बीच नहीं पा कर उसकी खोज खबर ली गई। तलाश करने पर वह स्विमिंग पूल में नजर आया। प्रतीक को उसके दोस्तों ने बाहर निकाला और फिर होटल प्रबंधन की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर रातानाड़ा पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। प्रतीक के परिजनों ने घटनाक्रम पर संदेह जताते हुए मौत की निष्पक्ष जांच की मांंग की। उन्होंने कहा कि प्रतीक एक अच्छा तैराक था। वह डूबने से नहीं मर सकता। उसके मुंह पर चोट भी लगी है, लेकिन एक युवक के पास प्रतीक के स्विमिंग पूल में कूदने से लेकर बाद का पूरा वीडियो है। जिससे पुलिस और दोस्त इसे हादसा मान रहे है।