फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The girl used to do the wrong thing, hence the bitten cloak in ajmer

गलत काम के लिए युवती को करता था मजबूर, इसलिए काट डाला गुप्तांग

Thu, 01 Jun 2017 07:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 01 Jun 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
The girl used to do the wrong thing, hence the bitten cloak in ajmer
गिरफ्तार आरोपी ज्योति - फोटो : Amar Ujala
शराब पिलाकर गलत काम करने पर मजबूर करने से परेशान एक युवती ने अपने परिचित युवक को पहले शराब पिलाई। इसके बाद युवती ने युवक के नशे में धुत होने पर चाकू से हमलाकर गुप्तांग काट दिया और फरार हो गई।
विज्ञापन


वारदात के बाद हमले में घायल युवक को जेएलएन अस्पताल की आईसीयू में भर्ती करवाया गया। उसके भाई सुमित ने हमलावर युवती के खिलाफ रामगंज थाने में बुधवार रात को मुकदमा दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस ने चंद घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी युवती को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। अजमेर एसपी राजेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ज्योति उम्र 19 वर्ष है। वह यूआईटी कॉलोनी, फरीदाबाद, अजमेर में रहती है। इसी मकान के नजदीक हमले में घायल 26 वर्षीय दीपक सांसी भी रहता है। वह एक टैंट व्यवसायी के यहां जॉब करता है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हमले में घायल दीपक की मुलाकात बुधवार को ज्योति से रामगंज थाना क्षेत्र में अजय नगर रोड पर एक पानी की टंकी के पास हुई थी। जहां ज्योति सूनसान जगह पर शराब पिलाने के बहाने ले गई। वहां दोनों ने शराब पी। लेकिन साजिश के अनुसार ज्योति ने खुद शराब कम पी और दीपक को ज्यादा शराब पिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशा ज्यादा होने पर दीपक टॉयलेट करने चला गया। तब मौका पाकर ज्योति ने अपने पास रखे चाकू से हमला कर दीपक का गुप्तांग काट दिया।

जिसे माना था भाई, वही करता रहा ज्यादती

The girl used to do the wrong thing, hence the bitten cloak in ajmer
murder - फोटो : Demo pic
इसके बाद दीपक चीख—पुकार मचाते हुए सड़क पर दौड़ने लगा। लेकिन राहगीरों ने उसकी मदद नहीं की। तब कुछ परिचितों ने मदद कर दीपक को जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे भर्ती कर लिया। सूचना मिलने पर रामगंज थानाप्रभारी प्रशिक्षु आरपीएस गीता चौधरी मौके पर पहुंची। उन्होंने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुुरु की। तब दीपक के बयानों के आधार पर ज्योति पर संदेह हुआ। उसे पकड़कर पूछताछ की तो जुर्म करना बताया।

आरपीएस गीता चौधरी ने बताया कि ज्योति ने पूछताछ में बताया कि उसकी मां हमले में घायल दीपक को अपना भाई मानती है। इससे उसका उनके घर आना जाना था। पिछले करीब एक साल से दीपक उसे शराब पिलाकर गलत काम करने पर मजबूर करता था। इससे वह परेशान हो गई और उसने दीपक को सबक सिखाने के इरादे से बुधवार को शराब ज्यादा पिलाकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed