{"_id":"58f1ea624f1c1b791ecf8d55","slug":"the-girl-caught-the-thief-in-jaisalmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाबाश बिटिया! डरी नहीं, डटी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाबाश बिटिया! डरी नहीं, डटी रही
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 15 Apr 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
निकिता
- फोटो : amar ujala
जैसलमेर में एक बेटी ने हिम्मत दिखाई। सामने चोर था। वह डरी नहीं, बल्कि डटकर मुकाबला किया। बेटी की इस हिम्मत के कारण चोर हवालात पहुंच गया।
स्वर्णनगरी के मोहता मोहल्ले में शुक्रवार देर रात करीब एक बजे तीन चोर एक मकान घुस गए। चोरों की आवाज सुनकर मकान मालिक जाग गया और चोरों को पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान मकान मालिक की बेटी निकिता ने भी चोरों को पकड़ने के लिए अपनी बहादुरी से उनका सामना किया।
एक चोर ने ब्लेड से हमला करके निकिता की हाथ को काट दिया, लेकिन निकिता फिर भी डटी रही। उसने एक चोर को पकड़ लिया और चिल्लाकर पड़ोसियों को बुला लिया। उसकी आवाज सुन पड़ोसी भी जाग गए। हालांकि दो चोर भाग निकले। मौके पर पहुंचे लोगों ने एक चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार पकडा गया नामी चोर मोहन है और पहले भी चोरी की कई वारदात कर चुका हैं।