{"_id":"594d0e324f1c1b3b788b47c9","slug":"terror-of-the-bust-vest-gang-broke-in-the-merchant-s-house-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कच्छा बनियान गैंग का आतंक, व्यापारी के घर में सेंधमारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्छा बनियान गैंग का आतंक, व्यापारी के घर में सेंधमारी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 23 Jun 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी के घर में सेंधमारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर में बीती देर रात को कच्छा बनियान गैंग के बदमाशों ने बजाज नगर में एक कपड़ा व्यापारी के घर में सेंधमारी की और नकबजनी कर भाग निकले। वारदात के लिए बदमाश मकान की दीवार पर लगे लोहे के कंटीले एंगल को फांदकर अंदर घुसे। इसके बाद खिड़की की ग्रिल हटाकर घर में प्रवेश कर गए। इसी मकान में वर्ष 2010 में एक बांग्लादेशी गैंग ने डकैती की वारदात की थी।
शुक्रवार सुबह वारदात का पता चलने पर व्यापारी विमल अग्रवाल के बेटे प्रमोद ने बजाज नगर थाने में सूचना दी। तब थानाप्रभारी मनोज गुप्ता समेत एफएसएल टीम और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग में कैद कच्छा बनियान पहने एक बदमाश नजर आया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, वारदात इंदिरा नगर, बजाज नगर निवासी विमल अग्रवाल के मकान में हुई। वह कपड़ा व्यापारी है और पत्नी के साथ घर से बाहर गए थे। बृहस्पतिवार रात को विमल का बेटा प्रमोद और उसकी पत्नी घर में सो रहे थे। देर रात तीन बदमाश मकान की दीवार फांदकर अंदर घुस गए। इसके बाद खिड़की की ग्रिल हटाकर कमरों तक पहुंच गए। जहां बदमाशों ने मकान परिसर में लगे पांच—छह सीसीटीवी कैमरों का एंगल मोड़ दिया।

बदमाशों ने शातिर तरीके से वारदात को दिया अंजाम
कच्छा बनियान गैंग का आतंक
- फोटो : Vishnu Sharma
नकाबपोश बदमाश कमरों में रखी अलमारियों, लॉकर्स में रखे कीमती सामान, नकदी व आभूषण समेटकर भाग निकले। बदमाशों ने इतने शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया कि घर में सो रहे विमल अग्रवाल के बेटे प्रमोद और उनकी पत्नी को वारदात का पता भी नहीं चला। जब वे सुबह उठे तो कमरों में रखा सामान बिखरा मिला। कीमती सामान भी गायब था। तब पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के मुताबिक व्यवसायी विमल अग्रवाल के घर पहुंचने के बाद ही चोरी गई सामान की कीमत का पता चल सकेगा।
पुलिस के मुताबिक व्यवसायी विमल अग्रवाल के घर पहुंचने के बाद ही चोरी गई सामान की कीमत का पता चल सकेगा।