फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Tata Power Distribution officer arrested for taking bribe

बिजली कनेक्शन देने से पहले 24 साल का ये अफसर मांग रहा था रिश्वत

Fri, 08 Sep 2017 05:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 08 Sep 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
 Tata Power Distribution officer arrested for taking bribe
आरोपी प्रवीण - फोटो : Amar Ujala
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए टाटा पावर के एक अधिकारी को आज साढ़े सात हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। अजमेर एसीबी के एसपी कैलाशचंद्र विश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रवीण शर्मा उम्र 24 साल है।
विज्ञापन


वह जाट की सराय मोहल्ला, हिंडौनसिटी, करौली का रहने वाला है और अजमेर में टाटा पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड में जोनल रेवन्यू डिबीसीप्लाईन एंड मेन्टेनेंस आॅफिसर जेडआरडीएमओ के पद पर पदस्थापित है। एसपी कैलाश विश्नोई के मुताबिक अजमेर निवासी परिवादी मनोहर सिंह व देवेंद्र सिंह ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


जिसमें बताया कि उन्होंने संयुक्त रूप से किराए की एक दुकान ली है। जिसमें बिजली कनेक्शन देने की एवज में डिमांड नोट जारी करने और वीसीआर नहीं भरने की एवज में आरोपी प्रवीण शर्मा 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कार्रवाई से मच गया हड़कंप

 Tata Power Distribution officer arrested for taking bribe
bribe
तब डिप्टी एसपी मदनदान सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया। जिसमें आरोपी प्रवीण शर्मा दोनों परिवादियों से साढ़े सात हजार रुपए की रिश्वत लेने पर राजी हो गया। इस पर आज ट्रेप रचा गया और दोनों परिवादी आरोपी प्रवीण से बातचीत कर उसके पास पहुंचे। वहां ज्योंही रिश्वत की रकम लेकर प्रवीण ने अपने पास रखी।

तभी एसीबी टीम ने इशारा मिलते ही आरोपी प्रवीण को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की कार्रवाई से वहां हड़कंप मच गया। आपको बता दें कि टाटा पावर ने कुछ अरसे पहले ही शहर की बिजली व्यवस्था अपने हाथों में ली है और रिश्वत का यह मामला सामने भी आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed