{"_id":"59bbecb74f1c1b1d688b4cb3","slug":"suicide-in-ajmer-to-hang-of-papaya-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह क्लेश से परेशान युवक ने पपीते के पेड़ पर लगाया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृह क्लेश से परेशान युवक ने पपीते के पेड़ पर लगाया फंदा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 15 Sep 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र के आशागंज निवासी युवक ने पपीते के पेड़ पर फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। गृह क्लेश के चलते खुदकुशी की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
आशागंज निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उसका भाई विजय कुमार नगर निगम के घर-घर कचरा संग्रहण की वैन चलाता था। पिछले कुछ दिन से गृह क्लेश को लेकर वह डिप्रेशन में चल रहा था। उसने घर में लगे पपीते के पेड़ पर जाकर बिजली के तार से फंदा लगा लिया। यह नजारा जब उन्होंने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने आनन फानन में उसे जेएलएन अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।