{"_id":"598ebcf74f1c1b05128b4b88","slug":"student-made-succession-to-hostel","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना खाकर सोए दो भाई, सुबह एक फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना खाकर सोए दो भाई, सुबह एक फंदे से लटका मिला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 12 Aug 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
suicide
हॉस्टल में रह रहे दोनों भाई खान खाकर सोए थे, सुबह उनमें से एक फंदे पर लटका मिला।उसने हॉस्टल परिसर में स्थित एक पेड़ पर फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।
मामला जोधपुर का है। यहां पाली रोड स्थित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के हॉस्टल में एक छात्र जैसलमेर निवासी चौथाराम ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह बारहवीं कक्षा का छात्र था और यहां रहकर अपने भाई के साथ पढ़ाई कर रहा था। बीती रात दोनों भाइयों ने साथ में खाना खाया और करीब 11 बजे सो गए। सुबह उठकर भाई ने चौथाराम को तलाशा तो वह परिसर में एक पेड पर लटका नजर आया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद शव को पेड़ से नीचे उतारकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने छात्र की आत्महत्या करने की सूचना परिजनों को दी। परिजनों के आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।