{"_id":"59c8d58b4f1c1be4738b6849","slug":"stone-pelting-in-the-way-of-ninded-rao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ढोल-ताशे बजाने पर विवाद, सिर फूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढोल-ताशे बजाने पर विवाद, सिर फूटे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 25 Sep 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पुलिस जाप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढोल-ताशे बजाने को लेकर देर रात हुई कहासुनी के बाद माहौल गरमा गया। दोनों पक्ष आमने सामने हो गए और फिर पथराव शुरू हो गया।
मामला राजधानी जयपुर का है। यहां कोतवाली थाना इलाके में नींदडराव जी के रास्ते में देर रात कुछ युवक मोहर्रम के चलते ढोल-ताशे बजा रहे थे। इस दौरान उनकी वहां मौजूद अन्य लोगों से कहासुनी हो गई। मामला बढ़ता गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। बोतलें भी फेंकी गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
भीड़ ने वहां खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हल्का बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा। समझाइश कर मामला शांत कराया। पुलिस ने इस मामले में 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल इलाके में शांति है और भारी पुलिस बल तैनात है। इस हंगामे में कुछ लोगों के चोटें भी आई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।

दहशत में आए लोग
तोड़ किए कारों के शीशे
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर के रामगंज इलाके में हुए बवाल से लोग अभी पूरी तरह उबर भी नहीं पाए थे, कल रात हुए हंगामें ने एकबार फिर से शहरवासियों को दहशत में डाल दिया। वो तो गनीमत रही कि पुलिस ने सही समय पर हालात पर काबू पा लिया, वरना स्थिति बिगड़ सकती थी।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले रामगंज थाना इलाके में पुलिस कांस्टेबल ने एक दम्पत्ति को डंडा मार दिया था। इसके बाद थाने के बाहर जमकर उपद्रव हुआ। थाने के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी तथा पुलिस पर पथराव किया।
स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। इसमें एक लड़के मौत गोली लगने हो गई थी तथा जबकि एक अन्य व्यक्ति की भी मौत उपद्रव के दौरान होने की बात कही जा रही है। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया था।