{"_id":"5958e0e34f1c1b854d8b4b8a","slug":"stone-pelting-in-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहमान शादी की बधाइयां दे रहे थे, तभी अचानक आई आफत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेहमान शादी की बधाइयां दे रहे थे, तभी अचानक आई आफत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 02 Jul 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
पथराव में घायल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत—पाक सीमा पर स्थित एक कस्बे में मेहमान शादी समारोह में शामिल होने आए थे उन्हें क्या पता था कि उन्हें यहां आपसी रंजिश का शिकार होना पड़ेगा। अचानक हुए पथराव के कारण आठ लोग घायल हो गए।
घटना जैसलमेर के मोहनगढ कस्बे में एक शादी समारोह से जुड़ी हुई है। यहां अचानक हुए पथराव में आठ जने घायल हो गए। यह समारोह मोहनगढ के पास रामपुरा में हो रहा था, जहां चांदनाराम के घर में बेटी की शादी थी। सभी मेहमान बेटी को शादी की बधाई देते हुए अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर चांदनाराम के ही रिश्तेदार गोपालराम और अन्य ने मेहमानों पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए इस पथराव से एक बार तो मेहमान दहशत में आ गए और बचने के लिए इधर—उधर भागने लगे। इससे शादी समारोह में खलल पड़ने के साथ ही 5 महिलाओं सहित 3 बालिकाएं घायल हो गई। सभी घायलों को तुरंत ही मोहनगढ़ के स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौका स्थल पहुंची तथा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।