फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   State Police will get new DGP, Bhatt's retirement tomorrow

डीजीपी की दौड़ में शामिल हैं ये IPS, भट्ट हो रहे रिटायर  

Sun, 30 Jul 2017 09:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 30 Jul 2017 09:00 PM IST
विज्ञापन
State Police will get new DGP, Bhatt's retirement tomorrow
पुलिस महानिदेशक मनोज भट्ट - फोटो : File photo
प्रदेश पुलिस को नया मुखिया मिलेगा। नए डीजीपी की दौड़ में कई सीनियर आईपीएस अफसर शामिल है। इनमें सबसे पहले डीजी जेल अजीत सिंह शेखावत का नाम चल रहा है। इनके साथ ही डीजी एनएसजी सुधीर प्रताप सिंह और ओपी गल्होत्रा का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पुलिस महानिदेशक मनोज भट्ट 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे राजस्थान पुलिस अकादमी में डीजीपी भट्ट का विदाई समारोह का आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर राजस्थान पुलिस अकादमी में एक सेरेमोनियल परेड़ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आरएसीए हाडीरानी महिला बटालियन, जयपुर पुलिस आयुक्तालय, जयपुर यातायात पुलिस, जयपुर ग्रामीण तथा ईआरटी की टुकड़ियां सेन्ट्रल बैण्ड की मधुर स्वर लहरियों के साथ कदम से कदम मिलाकर डीजीपी मनोज भट्ट को सलामी देगी। 
विज्ञापन


इस परेड़ के परेड कमाण्डर सहायक पुलिस अधीक्षक, भरतपुर आईपीएस धर्मेन्द्र होंगे। डीजीपी भट्ट को पुलिस परम्पराओं के अनुसार घुड़सवार पुलिस और मोटर साईकिल आऊट राईडर्स द्वारा सम्मानपूर्वक स्टेडियम तक लाया जायेगा। इस अवसर पर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, कमिश्नरेट के अलावा अन्य सभी अधिकारियों शामिल होंगे। इससे पूर्व डीजीपी मनोज भट्ट आज रविवार को छुट्टी के दिन भी मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कामकाज निपटाया। वे काफी देर तक मुख्यालय रहे। वहां अधिकारियों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed