{"_id":"597df5fd4f1c1b2a628b491c","slug":"state-police-will-get-new-dgp-bhatt-s-retirement-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी की दौड़ में शामिल हैं ये IPS, भट्ट हो रहे रिटायर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी की दौड़ में शामिल हैं ये IPS, भट्ट हो रहे रिटायर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 30 Jul 2017 09:00 PM IST
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक मनोज भट्ट
- फोटो : File photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश पुलिस को नया मुखिया मिलेगा। नए डीजीपी की दौड़ में कई सीनियर आईपीएस अफसर शामिल है। इनमें सबसे पहले डीजी जेल अजीत सिंह शेखावत का नाम चल रहा है। इनके साथ ही डीजी एनएसजी सुधीर प्रताप सिंह और ओपी गल्होत्रा का नाम भी शामिल है।
गौरतलब है कि पुलिस महानिदेशक मनोज भट्ट 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे राजस्थान पुलिस अकादमी में डीजीपी भट्ट का विदाई समारोह का आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर राजस्थान पुलिस अकादमी में एक सेरेमोनियल परेड़ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आरएसीए हाडीरानी महिला बटालियन, जयपुर पुलिस आयुक्तालय, जयपुर यातायात पुलिस, जयपुर ग्रामीण तथा ईआरटी की टुकड़ियां सेन्ट्रल बैण्ड की मधुर स्वर लहरियों के साथ कदम से कदम मिलाकर डीजीपी मनोज भट्ट को सलामी देगी।
इस परेड़ के परेड कमाण्डर सहायक पुलिस अधीक्षक, भरतपुर आईपीएस धर्मेन्द्र होंगे। डीजीपी भट्ट को पुलिस परम्पराओं के अनुसार घुड़सवार पुलिस और मोटर साईकिल आऊट राईडर्स द्वारा सम्मानपूर्वक स्टेडियम तक लाया जायेगा। इस अवसर पर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, कमिश्नरेट के अलावा अन्य सभी अधिकारियों शामिल होंगे। इससे पूर्व डीजीपी मनोज भट्ट आज रविवार को छुट्टी के दिन भी मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कामकाज निपटाया। वे काफी देर तक मुख्यालय रहे। वहां अधिकारियों से भी मुलाकात की।