फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   State Police Accountability Committee's Office shifted to RPA Road jaipur

आरपीए रोड पर शिफ्ट हुआ राज्य पुलिस जवाबदेही समिति का आॅफिस

Wed, 07 Jun 2017 06:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 07 Jun 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
 State Police Accountability Committee's Office shifted to RPA Road jaipur
राज्य पुलिस जवाबदेही समिति का आॅफिस - फोटो : Vishnu Sharma
राजस्थान पुलिस अधिनियम के तहत गठित राज्य स्तरीय पुलिस जवाबदेही समिति का कार्यालय बुधवार को आरपीए रोड पर डी-4, स्वर्णकार काॅलोनी, आरपीए रोड, शास्त्री नगर, जयपुर में स्थानान्तरित कर दिया गया हैं।
विज्ञापन


अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, कानून एवं व्यवस्था एवं समिति के सदस्य सचिव एन.आर.के. रेड्डी ने बताया कि समिति का कार्यालय इससे पहले पुलिस मुख्यालय परिसर में था। एडीजी रेड्डी ने बताया कि बुधवार को नए आॅफिस में काम शुरु करने के साथ ही समिति की 7 वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राप्त परिवादों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। प्रारंभ में राज्य स्तरीय पुलिस जवाबदेही समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत न्यायाधीश गोपाल लाल गुप्ता का समिति के सदस्य सचिव व समिति की सदस्य शशि अग्रवाल, पीएम जलथुरिया व शफी मोहम्मद कुरैशी ने स्वागत किया।
विज्ञापन


राज्य स्तरीय पुलिस जवाबदेही समिति में आरपीएस एवं उससे ऊपर के सभी अधिकारियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों पर सुनवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल से लेकर पुलिस निरीक्षक के विरुद्ध शिकायतों पर सुनवाई जिला स्तरीय पुलिस जवाबदेही समिति द्वारा की जाती है। जिला स्तरीय जवाबदेही समिति राज्य के सभी जिलों में कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed