फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Smugglers arrested in kotputli, illegal liquor smuggled from Haryana

50 लाख की शराब की तस्करी करते धरे गए तस्कर

Thu, 09 Mar 2017 04:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 09 Mar 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
Smugglers arrested in kotputli,  illegal liquor smuggled from Haryana
sharab - फोटो : vishnu sharma
जयपुर जिले की कोटपूतली तहसील में एक बार फिर से आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। करीब 50 लाख रुपए कीमत की यह अवैध एक ट्रक में छिपाकर हरियाणा से गुजरात ले जाई जा रही थी, कि कोटपूतली में जयपुर—दिल्ली हाइवे पर आबकारी टीम ने नाकाबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


तस्करी के आरोप में उसके ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। ट्रक में छिपा रखे अवैध शराब के 1120 कार्टन जब्त कर लिए। जिनमें करीब 11 हजार 292 बोतलें और 8 हजार 592 पव्वे मिले। यह कार्रवाई आबकारी निरीक्षक भानुमती गोगावत के नेतृत्व में गठित टीम ने की। जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि अवैध शराब से भरा एक ट्रक हरियाणा से गुजरात जाने के लिए रवाना हुआ है। गुरुवार तड़के ट्रक कोटपूतली तहसील में प्रवेश किया। तभी हाइवे पर गोनेड़ा चेक पोस्ट पर आबकारी विभाग के दस्ते ने ट्रक को रुकवा लिया। ड्राइवर से पूछताछ के बाद ट्रक के तिरपाल को हटाकर देखा तो शराब के कॉर्टन भरे हुए नजर आए। पूछताछ में शराब हरियाणा निर्मित होने का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed