{"_id":"5922adb34f1c1b3e6a5368fb","slug":"smuggled-under-the-iron-tin-shield-caught-illigal-liquor-of-11-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब तस्करी: गंध से पता नहीं चले इसलिए अपनाया ये तरीका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब तस्करी: गंध से पता नहीं चले इसलिए अपनाया ये तरीका
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 22 May 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब की तस्करी का पर्दाफाश
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर ग्रामीण जिले की मनोहरपुर थाना पुलिस ने सोमवार सुबह एक कैंटर में लोहे की टीनशेड की आड़ में छिपाकर अवैध शराब की तस्करी का पर्दाफाश किया है। टोल प्लाजा पर एक केंटर में भरी अवैध शराब के 250 कार्टन को जब्त कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की बाजार कीमत करीब 11 लाख रूपए है।
एसपी जयपुर ग्रामीण डॉक्टर रामेश्वर ने बताया कि गिरफ्तार केंटर चालक संदीप कुमार निवासी गड़ीकोटाहा, पंचकुला हरियाणा का है। वहीं, दूसरा आरोपी गुरुप्रीत सिंह निवासी लालडू मंडी, जिला मौहाली पंजाब का है। ये दोनों शराब को हरियाणा से गुजरात लेकर जा रहे थे।
मनोहरपुर थानाप्रभारी उमेश बेनीवाल को सूचना मिली थी कि दिल्ली—जयपुर हाइवे पर एक केन्टर में अवैध शराब से भरा केंटर गुजरेगा। तब वृताधिकारी शाहपुरा भागचंद मीणा के सुपरविजन में थानाप्रभारी उमेश ने टोल प्लाजा पर नाकाबंदी करा वाहन चैकिंग शुरु की। तब दिल्ली की तरफ से आए एक केंटर को रुकवाने का ईशारा किया तो चालक केंटर को भगा ले जाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने आनाकानी की तब केंटर की तलाशी ली गई। जिसके फर्श में खांच बनी हुई थी। जिसके उपर लोहे की टीनशेड लगाकर कस रखा था। उसे खुलवाने पर खांचे में हरियाणा निर्मित अवैध शराब रॉयल स्टेग ब्रांड की 205 कॉर्टन भरी हुई थी।
विज्ञापन
एडिशनल एसपी रामस्वरुप शर्मा के मुताबिक तस्करों ने केंटर में भरी अवैध शराब की गंध छिपाने के लिए काफी संख्या में कपूर के पैकेट रखे थे। अब पुलिस आरोपियों से तलाश कर रही है।