{"_id":"593a9d134f1c1b00399c81c0","slug":"slogans-of-pakistan-zindabad-held-in-rajasthan-alleged-video-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यहां लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, चीफ काजी ने की शिकायत, वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यहां लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, चीफ काजी ने की शिकायत, वीडियो वायरल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 09 Jun 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
डीडवाना थानाप्रभारी को ज्ञापन सौंपा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के नागौर जिले के डीडवाना कस्बे में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस संबंध में शहर काजी ने थाने में शिकायत कर भाईचारे को आघात पहुंचाने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। डीडवाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार संबंधित वीडियो में पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी को डीडवाना में हुए प्रदर्शन का एक हिस्सा बताया जा रहा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय संगठनों ने डीडवाना थानाप्रभारी से मिलकर शिकायत सौंपी और मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस वीडियो के विरोध में शनिवार को डीडवाना में एक रैली कोर्ट गेट से लेकर उपखंड कार्यालय तक निकालने की भी जानकारी है। जिसमें एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।
वहीं, इससे पहले शुक्रवार को नागौर में शहर काजी, नायब शहर काजी और अन्य मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों ने डीडवाना थानाप्रभारी को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें लिखा है कि 2 जून को सर्व समाज के द्वारा बिजनौर की घटना के विरोध में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन देकर कलेक्टर आॅफिस तक रैली निकाली गई थी। जिसकी समाप्ति के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने नागौरी गेट के बाहर राष्ट्रविरोधी नारे लगाकर डीडवाना की गंगा जमनी तहजीब भाईचारे को आघात पहुंचाया है।
विज्ञापन
ज्ञापन में चीफ काजी व अन्य प्रतिनिधि मंडल ने इस घटना की भर्तसना की है। इसकी निंदा करते हुए ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

बिजनौर कांड के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई ये घटना
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक महिला के साथ ट्रेन में हुए दुष्कर्म की घटना हुई थी। इससे समाज के एक हिस्से में आक्रोश व्याप्त हो गया था। तब विरोधवश उन्होंने यह रैली निकाली। इसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने नागौरी गेट के पास नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।
वहीं, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि प्रदर्शन के बाद कलक्टर आॅफिस में ज्ञापन सौंप दिया था और सभी लोग वहां से चले गए थे। लोगों के अनुसार वीडियो ज्ञापन देने के बाद कुछ युवकों के द्वारा नागौरी गेट के पास खड़े होकर आपत्तिजनक नारे लगाए गए, जिसका वीडियो बनाया गया।
इस संबंध में थानाधिकारी ने भावना भड़काने को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस वीडियो की भी बारीकी सी जांच कर रही है।