{"_id":"58d11c894f1c1b2e4a1a34d2","slug":"six-year-old-girl-raped-in-sanganer","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दहाड़े सांगानेर में छह साल की मासूम से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन दहाड़े सांगानेर में छह साल की मासूम से दुराचार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 21 Mar 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
RAPE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा। ताजा मामला सांगानेर का है। सांगानेर में मंगलवार को दिन दहाड़े 6 वर्षीय एक बालिका के साथ दुराचार का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि एक अज्ञात युवक बच्ची को बहला फुसला कर ले गया और दुराचार की घटना को अंजाम दिया। बच्ची के रोने की आवाज को सुनकर लोगों को इसकी भनक लगी, इस दौरान युवक वहां से भाग निकला। बच्ची की हालत गंभीर देखकर परिजनों ने उसे जेकेलोन अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मेडिकल परीक्षण किया। बच्ची को भर्ती कर लिया गया है। बच्ची की हालत की निगरानी चिकित्सकों की टीम रख रही है। वहीं घटना का पता चलने पर थाना प्रभारी शिवरतन गोदारा, एसीपी अशोक चौहान सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस के मुताबिक वारदात सांगानेर के रामसिंहपुरा की बताई जा रही है, जहां बच्ची के माता पिता एक फैक्ट्री में काम करते हैं। यहीं दोपहर करीब बारह बजे माता पिता मजदूरी कर रहे थे, इसी दौरान उनकी छह साल की बेटी को अज्ञात शख्स उठाकर ले गया और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
अभी तक युवक का पता नहीं लग पाया है। पुलिस की विभिन्न टीमें आस पास के लोगों से पूछताछ करके आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।