फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   six people were killed in road accident Bharatpur Rajasthan

टायर फटने से बेकाबू हुई एसयूवी कार, आधा दर्जन की मौत

Sun, 14 Jan 2018 05:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 14 Jan 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
 six people were killed in road accident Bharatpur Rajasthan
डेमो इमेज
राजस्थान के भरतपुर जिले में आज दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बयाना थाना इलाके में हुआ। 
विज्ञापन



मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार बने सभी लोग एसयूवी जायलो गाड़ी में सवार होकर हिंडौन से भरतपुर जा रहे थे। बयाना थाना इलाके के नगला निर्वाण के पास तेज रफ्तार गाड़ी का टायर फट गया। इससे बोलेरा अंनियंत्रित हो गई और कई पलटियां खा गई।  

हादसे के वक्त गाड़ी में नौ लोग बैठे हुए थें, जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई। दो की अस्पताल में इलजा के दौरान मौत हुई है। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए है, जिनमें दो की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही हैं। 
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक यह हादसा दोपहर में हुआ। सूचना मिलने पर बयाना थाना पुलिस पहुंची।  ग्रामीणों और पुलिस ने दुर्घटना के शिकार लोगों को जायलो से बाहर निकाला और फिर अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक ही परिवार के सदस्य है सभी मृतक

 six people were killed in road accident Bharatpur Rajasthan
accident - फोटो : DEMO PHOTO
पुलिस के अनुसार, हिंडौन से एक परिवार के ये सभी लोग भरतपुर के अस्पतला में भर्ती दामाद से मिलने जा रहे थे। 

तभी निर्भान नगला गांव के पास यह हादसा हो गया। इस हादसे में बबिता जाटव (28), नागेश जाटव(25), राजकपूर जाटव (26) सभी लाल दरवाजा बयाना, हिंडौन निवासी तथा जुली (20)  मनजीत (20) और रामफूल (60) सभी जाटव बस्ती हिंडौन की मौत हो गई। ये सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed