फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Seven people on two bikes, three die in sikar

दो बाइक पर सात लोग, तीन की मौत

Fri, 20 Oct 2017 09:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 20 Oct 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
Seven people on two bikes, three die in sikar
सड़क दुर्घटना।
एक सड़क हादसे में दो बाइकों पर सवार होकर जा रहे सात लोगों में तीन की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


यह भीषण सड़क हादसा राजस्थान के सीकर जिले में हुआ। शहर के कोतवाली थाना इलाके के धोद बाईपास के पास में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई मैं 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। मृतकों की शिनाख्त नही हो पाई है। कोतवाली थाना अधिकारी महावीर सिंह राठौड़ ने बताया कि आमने-सामने से आ रही दो बाइक आपस में भिड़ गई। 


इनमें एक बाइक पर चार और दूसरी पर तीन लोग सवार थें। भिडंत इतनी जबरदस्त थी कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घायल पांच लोगों को सीकर के एस. के. अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर उपचार के दौरान एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी मृतक सीकर के वार्ड नंबर 19 के रहने वाले बताए जा रहे हैं हालांकि अभी उनकी शिनाख्त नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed