फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Security guard showed such bravery that survived the robbery ATM in rajasthan

सुरक्षा गार्ड ने दिखाई ऐसी बहादुरी कि लूटने से बच गया एटीएम

Tue, 22 Aug 2017 02:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 22 Aug 2017 02:12 PM IST
विज्ञापन
Security guard showed such bravery that survived the robbery ATM in rajasthan
सुरक्षा गार्ड प्रवीण शर्मा - फोटो : Amar Ujala
प्रदेश में बदमाशों के हौंसले बुलंद है। देर रात एक ऐसे ही हथियारबंद बदमाशों ने एक एटीएम को लूटने की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड की बहादुरी की बदौलत बदमाशों को खाली हाथ ही भागना पड़ा। यह वारदात हुई राजस्थान के अलवर जिले में।
विज्ञापन


जहां बीती रात को सूर्यनगर क्षेत्र में स्थित कोटक महिंद्रा बैंक के एटीएम पर सुरक्षा गार्ड प्रवीण शर्मा ड्यूटी कर रहा था। देर रात करीब 1 बजे एक बाइक एटीएम के बाहर आकर रुकी। जिस पर सवार तीन नकाबपोश युवक नीचे उतरे। उन्होंने लूट के इरादे से एटीएम में घुसने की कोशिश की तो सुरक्षा गार्ड प्रवीण माजरा भांप गया। उसने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग करने के लिए देशी कट्टा हवा में लहराया। लेकिन गार्ड प्रवीण ने बदमाश का हाथ पकड़कर देशी कट्टे को साइड में घुमा दिया।
विज्ञापन


इस पर अन्य दोनों बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड के सिर पर कट्टे की बट से हमला कर दिया। तभी शोर शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। इसी बीच सुरक्षा गार्ड प्रवीण की हिम्मत और हौंसले के आगे बदमाश हार कर खाली हाथ ही भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल सुरक्षा गार्ड को राजीव गांधी सामान्य चिकित्सलाय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed