{"_id":"5a5dae764f1c1b6b268b4b8b","slug":"road-accident-rajasthan-three-friends-died-in-a-road-accident-in-sikar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये है दोस्ती, जिन्होंने मरते वक्त भी नहीं छोड़ा एक दूसरे का साथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ये है दोस्ती, जिन्होंने मरते वक्त भी नहीं छोड़ा एक दूसरे का साथ
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 16 Jan 2018 05:30 PM IST
विज्ञापन
road accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक हादसा तीन दोस्तों की जान लील गया। हादसा भी ऐसा भयानक की उनके शवों को निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी।
चूरू जिले के सादुलपुर थाना इलाके में सोमवार देर रात कार और ट्रक की भिड़ंत में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे के युवक हरियाणा के थे और आपस में दोस्त थे। तीनों युवक सालासर बालाजी के दर्शन करने जा रहे थे कि रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
सादुलपुर पुलिस के मुताबिक हरियाणा के हांसी के राणी सातड़ी गांव निवासी जोगेंद्र पुत्र राजेन्द्र सिंह दोस्तों के साथ कार से सालासर दर्शन के लिए जा रहा था। सादुलपुर के लादडिया गांव के पास उनकी कार की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में राजेंद्र और उसके दोनों दोस्तों की मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि युवकों को क्रेन की मदद से निकाला गया। हादसे के बाद ट्रक से मक्का की बोरियां गिर कर बिखर गई और रास्ता जाम हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटा कर रास्ता खुलवाया।