फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   road accident in sikar, five dead

जीप और वैन की भिड़ंत, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

Tue, 09 May 2017 02:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 09 May 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
road accident in sikar, five dead
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala
सीकर जिले के फतेहपुर कोतवाली थाना इलाके में मंगलवार को दो जांटी बालाजी धाम के आगे जीप व मारूति वैन की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें पति—पत्नी सहित पांच लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। हादसे के बाद नेशनल हाइवे 65 पर जाम लग गया। मौक पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को हटाकर रास्ता खुलवाया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रतनगढ़ के सहनाली छोटी गांव के एक परिवार के लोग मारुति वैन में सवार होकर सालासर दर्शन के लिए जा रहे थे। सालासर से लौटते समय दो जांटी बालाजी धाम के पास चूरू की ओर से आ रही जीप ने एक टेंकर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इससे जल्दबाजी में जीप मारूति वैन से टकरा गई। हादसे में दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दस लोग घायल हो गए। हादसे में जयप्रकाश पुत्र संजय कुमार, पति हरिराम और उसकी पत्नी डाली देवी, उदीदेवी पत्नी शीशपाल और शीशपाल पुत्र सुरजाराम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घायल होने वालों में फदनपुरा निवासी राजकंवर, बुलेश कंवर, मुनका कंवर, संजु कंवर, विकेश कंवर, बुलकेश कंवर, किशोर सिंह, गोरास निवासी पूनम, मंजू देवी और वैन चालक बीरबल, सहनाली निवासी सरिता शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, हादसे की सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी महावीर सिंह राठौड़ व सीओ रामचंद्र मूंड मौके पर पहुंचे और घायलों को फतेहपुर के धानुका अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय विधायक नंदकिशोर महरिया भी अस्पताल पहुंचे और घायलों की कुशलक्षेम पूछी। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed