{"_id":"5a4374dc4f1c1b96698bb68b","slug":"road-accident-in-rajasthan-father-and-son-god-death-in-accident-at-jodhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पिता की मदद के लिए पहुंचा बेटा, फिर इस हादसे ने ली दोनों की जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता की मदद के लिए पहुंचा बेटा, फिर इस हादसे ने ली दोनों की जान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 27 Dec 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुसीबत में फंसे पिता की मदद के लिए बेटा पहुंचा। फिर एक ऐसा हादसा हुआ, जिसमें दोनों की जान चली गई।
बीती देर रात को जोधपुर-बाड़मेर रोड पर भांडू गांव से दूर कटारड़ा चौराहा के पास एक हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। बोरानाड़ा थाना पुलिस के अनुसार हादसे के शिकार भीमाराम जाट (42) और उनका बेटा कैलाश (20) है। वे सर ग्राम पंचायत के बासनी जूठा महलों की ढाणी के रहने वाले थे।
सोमवार रात को भीमाराम जाट अपने ट्रेलर में सीमेंट के कट्टे भरकर जोधपुर आ रहा था। देर रात करीब 12 बजे रास्ते में ट्रेलर खराब हो गया। भीमाराम ने मदद के लिए अपने बेटे कैलाश को फोन कर दूसरा ट्रेलर लेकर बुलवाया। कैलाश अपने पिता भीमाराम के पास पहुंचा।

एक ट्रेवल बस ने खराब ट्रेलर के पीछे से टक्कर मार दी, इससे पिता-पुत्र
accident
- फोटो : Demo pic
दोनों जने खराब ट्रेलर को दूसरे ट्रेलर से टोचिंग करके ले जा रहे थे। इस बीच टोचिंग पाइप में कुछ परेशानी आ गई। इसे देखने के लिए वे ट्रेलर से नीचे उतरे। दोनों इस दिक्कत को दूर कर रहे थें तभी चौहटन से जयपुर की तरफ जा रही एक वीडियोकोच ट्रेवल बस ने खराब ट्रेलर के पीछे से टक्कर मार दी।
इससे ट्रेलर के आगे खड़े भीमाराम और उनका बेटा कैलाश जाट ट्रेलर की चपेट में आ गया। हादसे की सूचना पर बोरानाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल पिता-पुत्र को अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों की मौत हो गई।
हादसे में पिता-पुत्र की मौत से घर में कोहराम मच गया। बोरानाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रेलर और प्राइवेट बस को जब्त कर लिया। बस ड्राइवर चैनाराम को भी हिरासत में ले लिया।