{"_id":"59a2d3c94f1c1b6e458b45f6","slug":"road-accident-in-bhilwara-one-women-death-and-her-husband-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान के दर्शन से पहले एक्सीडेंट और उखड़ गई महिला की सांसें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भगवान के दर्शन से पहले एक्सीडेंट और उखड़ गई महिला की सांसें
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 27 Aug 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
road accident
- फोटो : Demo pic
मोटरसाइकिल पर पति के साथ दर्शन करने जा रही एक महिला की सांसें भगवान के दर पर पहुंचने से पहले ही थम गई। सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी बाइक की भिडंत हो गई। इसमें बाइक पर सवार महिला की हादसे में जान चली गई।
यह सड़क हादसा राजस्थान में राजसमंद- भीलवाड़ा के फोरलेन पर आज हुआ। पुलिस के अनुसार सोनियाणा गांव में रहने वाली कंकुबाई अपने पति मियांराम लौहार के साथ बाइक से कपासन इलाके में चश्मा में मंदिर में दर्शन करने जा रही थी। तभी रूपाकाखेड़ा टोल नाके के नजदीक धर्मकांटे के पास गलत दिशा में आ रहे दूध विक्रेता बाइक चालक ने मियांराम की बाइक को टक्कर मार दी और वहां से भाग निकला।
इससे बाइक सवार मियाराम व उनकी पत्नी कंकु नीचे गिर पड़े। हादसे में गंभीर घायल कंकु बाई 45 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मियाराम गंभीर घायल हो गया उसे टोलनाके पर मौजूद कर्मचारियों ने एम्बुलेंस से महिला के शव को आरके चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया और गंभीर घायल पति को उदयपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
कुंवारिया थाना पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। एएसआई मानसिंह के मुताबिक इस संबंध में मृतका कंकू बाई के बेटे रोशनलाल लौहार ने टक्कर मारने वाले बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।