{"_id":"5969dc244f1c1b23718b484d","slug":"road-accident-in-alwar-one-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसे ने छीना छह बहनों का भाई और परिवार का सहारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे ने छीना छह बहनों का भाई और परिवार का सहारा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 15 Jul 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
road accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर के राजगढ़ थानांतर्गत नयागांव स्टैंड के समीप रोडवेज और बाइक की भिड़ंत में रेणी के अंध वाड़ी गांव निवासी अमित प्रजापत की मौत हो गई, जबकि उसका साथी अजय मीणा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए राजगढ़ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
अमित अपने साथी अजय के साथ गांव में हो रही सवामणी के लिए बाइक पर बर्फ की सिल्ली लेने माचाड़ी जा रहा था। इस दौरान स्टैंड पर तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अमित की जहां मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
अमित अपने साथी अजय के साथ गांव में हो रही सवामणी के लिए बाइक पर बर्फ की सिल्ली लेने माचाड़ी जा रहा था। इस दौरान स्टैंड पर तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अमित की जहां मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मिट्टी के दीपक बनाता था
अस्पताल के बाहर जमा परिजन
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों के अनुसार मृतक अमित प्रजापत घर में अकेला कमाने वाला था। परिवार में माता-पिता के साथ-साथ छह बहनों के पालन पोषण की जिम्मेदारी भी अमित पर ही थी। वह मिट्टी के दीपक बनाने का काम करता था। इस काम के साथ-साथ वह बीए प्रथम वर्ष का स्वयंपाठी छात्र था। अमित की मौत के बाद घर में आर्थिक संकट खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची राजगढ़ थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया।