फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   road accident in ajmer, two death

डम्पर ने मारी कार को टक्कर, दो की मौत

Sun, 04 Jun 2017 05:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 04 Jun 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
road accident in ajmer, two death
अजमेर—जयपुर नेशनल हाईवे के खरवा गांव के पास रविवार को डम्पर चालक की लापरवाही से कार चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना से हाईवे पर दो घंटे तक लम्बा जाम भी लग गया, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ब्यावर के नजदीकी गांव खरवा के पास रविवार को विपरीत दिशा में तेज गति से आ रहे डंपर ने अजमेर की ओर जा रही कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और काफी दूरी तक डम्पर के साथ ही घिसटती चली गई। हादसे के बाद डम्पर चालक फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक सीएस सोढा, सदर थानाधिकारी रविन्द्र सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी मस्शक्कत के बाद कार के गेट को काटकर क्षत—विक्षत अवस्था में दोनों युवको के शव बाहर निकलवाए। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए एम्बुलेंस से राजकीय अमृतकौर अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। इस हादसे के कारण हाईवे का एक तरफा मार्ग लगभग 2 घंटे तक जाम रहा। जिसके चलते अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ी। सदर थाना पुलिस ने डम्पर को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर डम्पर चालक की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed