{"_id":"594e7c0c4f1c1b0a2b8b46bd","slug":"road-accident-in-ajmer-one-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेलर की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेलर की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र घायल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 24 Jun 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
अजमेर के थांवला के पास ट्रेलर चालक ने बाइक पर जा रहे पिता—पुत्र को टक्कर मार दी। इससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बेटे की नाजुक हालत को देखते हुए उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल के लिए रैफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, थांवला निवासी पप्पू अपने पिता पूसाराम के साथ बाइक पर सवार होकर पास के गांव जा रहा था। थांवला मोड़ पर ट्रेलर चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। इससे पूसाराम उछलकर सड़क पर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थांवला थाना पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से घायल पप्पू को जेएलएन अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल के लिए रैफर कर दिया है।