{"_id":"58f8b1944f1c1b3874473e42","slug":"road-accident-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी की खरीददारी करने बाजार आया और...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी की खरीददारी करने बाजार आया और...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 20 Apr 2017 06:33 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में पुष्कर रोड पर एक व्यक्ति घर में शादी के चलते बाजार में खरीददारी करने आया और जिंदगी छोड़कर चला गया।
दरअसल यहां बाजार में एक तेज गति से आ रही कार ने स्कूटी सवार घनश्याम को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घनश्याम की मौके पर ही मौत हो गई।
गंज थानाधिकारी दिनेश जीवनानी ने बताया कि बी.के कौल नगर निवासी 50 वर्षीय घनश्याम बृहस्पतिवार सुबह स्कूटी पर सवार होकर बाजार जा रहे थे। घर से कुछ ही दूरी पर एक कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
घनश्याम के घर 28 अप्रेल को शादी है और सभी परिजन शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। घनश्याम की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है। वहीं पुलिस ने कार को जप्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।