फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   revenue inspector trap by acb taking bribe in tonk

हजार रुपए में बिका रेवन्यू इंस्पेक्टर का ईमान, यूं धरा गया

Thu, 14 Sep 2017 08:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 14 Sep 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
revenue inspector trap by acb taking bribe in tonk
आरोपी मुकेश कुमार मीणा - फोटो : Amar Ujala
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज एक कार्रवाई करते हुए रेवन्यू इंस्पेक्टर को एक हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने यह कार्रवाई टोंक जिले में की। टोंक चौकी प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुकेश कुमार मीणा है। वह नगरपालिका देवली में रेवन्यू इंस्पेक्टर है।
विज्ञापन


उसके खिलाफ एजेंसी एरिया, देवली के रहने वाले फुटकर व्यापारी असलम खान ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि नगर पालिका देवली ने गत दिनों इलाके में कार्रवाई करते हुए सड़कों पर अवैध रुप से लगा रखे केबिन जब्त किए गए थे। जिसमें एक केबिन परिवादी असलम खां का भी था।
विज्ञापन


इस केबिन को छोड़ने की एवज में आरोपी मुकेश कुमार ने 1 हजार रुपए की रिश्वत की मांग करने लगा तब असलम खां ने एसीबी में शिकायत दे दी। सत्यापन होने पर आज ट्रेप रचा गया। एसीबी टोंक के एएसपी विजय सिंह के नेतृत्व में ट्रेप रचा गया। आज परिवादी असलम खां ने आरोपी रेवन्यू इंस्पेक्टर मुकेश मीणा से मुलाकात कर उसे 1 हजार रुपए की रिश्वत दे दी। तभी एसीबी की टीम ने मुकेश को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed