{"_id":"59ba98184f1c1b8e688b4845","slug":"revenue-inspector-trap-by-acb-taking-bribe-in-tonk","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजार रुपए में बिका रेवन्यू इंस्पेक्टर का ईमान, यूं धरा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हजार रुपए में बिका रेवन्यू इंस्पेक्टर का ईमान, यूं धरा गया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 14 Sep 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
आरोपी मुकेश कुमार मीणा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज एक कार्रवाई करते हुए रेवन्यू इंस्पेक्टर को एक हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने यह कार्रवाई टोंक जिले में की। टोंक चौकी प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुकेश कुमार मीणा है। वह नगरपालिका देवली में रेवन्यू इंस्पेक्टर है।
उसके खिलाफ एजेंसी एरिया, देवली के रहने वाले फुटकर व्यापारी असलम खान ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि नगर पालिका देवली ने गत दिनों इलाके में कार्रवाई करते हुए सड़कों पर अवैध रुप से लगा रखे केबिन जब्त किए गए थे। जिसमें एक केबिन परिवादी असलम खां का भी था।
इस केबिन को छोड़ने की एवज में आरोपी मुकेश कुमार ने 1 हजार रुपए की रिश्वत की मांग करने लगा तब असलम खां ने एसीबी में शिकायत दे दी। सत्यापन होने पर आज ट्रेप रचा गया। एसीबी टोंक के एएसपी विजय सिंह के नेतृत्व में ट्रेप रचा गया। आज परिवादी असलम खां ने आरोपी रेवन्यू इंस्पेक्टर मुकेश मीणा से मुलाकात कर उसे 1 हजार रुपए की रिश्वत दे दी। तभी एसीबी की टीम ने मुकेश को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।