{"_id":"59b66e7f4f1c1bf07f8b5fc1","slug":"rebellion-outside-morchari-family-of-second-man","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जयपुर बवाल: मोर्चरी के बाहर फिर से हंगामा, दूसरे युवक के परिजन अड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जयपुर बवाल: मोर्चरी के बाहर फिर से हंगामा, दूसरे युवक के परिजन अड़े
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 11 Sep 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
मोर्चरी के बाहर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर बवाल में मारे गए युवक आदिल को सुपुर्द-ए-खाक करने के बाद एक और मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। बवाल में एक और युवक की मौत की बात सामने आने के बाद मृतक के परिजनों ने मोर्चरी के बाहर हंगामा शुरू कर दिया है।
दरअसल जयपुर के रामगंज इलाके में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हुए तनाव में जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना इलाके के शंकर नगर इलाके के रहने वाले निःशक्त 29 वर्षीय रिक्शा चालक भरत कोडवानी की मौत हो गई। भरत पिछले तीन दिनों से लापता था, जिसकी तलाश में उसके परिजनों ने रामगंज थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
आज कर्फ्यू के तीसरे दिन पुलिस से भरत के परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली।

फिर अड़े परिजन
एसएमएस मोर्चरी
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भरत के परिजन मोर्चरी पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। परिजन मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने और मुआवजे समेत अन्य सुविधाओं की मांग पर अड़ गए हैं। परिजनों ने मोर्चरी के बाद नारेबाजी की।
लोगों की भीड़ को जमा देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी व्यवस्था चाक चौबंद कर दी। पुलिस का जाप्ता भी जमा था, चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही थी।
लोगों की भीड़ को जमा देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी व्यवस्था चाक चौबंद कर दी। पुलिस का जाप्ता भी जमा था, चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही थी।