फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   RAS 2016 interview will begin tomorrow, 864 candidates will join the first phase

आरएएस के लिए इंटरव्यू का पहला चरण कल से

Tue, 01 Aug 2017 05:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 01 Aug 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
RAS 2016 interview will begin tomorrow, 864 candidates will join the first phase
राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : Demo pic
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित आरएएस परीक्षा, 2016 के इंटरव्यू बुधवार से शुरू होंगे। इसके पहले चरण में 864 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू होंगे। 
विज्ञापन


आरएएस के 725 पदों के लिए यह भर्ती प्रक्रिया की जा रही है।  जानकारी के अनुसार आरपीएससी राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा, 2016 में सफल अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 2 जुलाई से 30 अगस्त 2017 तक आयोजित किए जाएंगे। जिसमें सुबह 9:30 बजे से और दोपहर 1:30 बजे से इंटरव्यू किए जाएंगे। पहले चरण में कुल 18 दिन इंटरव्यू होंगे। यह चरण पूरा होने के बाद आरपीएससी अगले चरण की घोषणा करेगी। 
विज्ञापन


प्रथम चरण में सम्मिलित 864 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू कॉल लैटर आरपीएससी की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर अपलोड किए जा चुके हैं। अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि विस्तृत कॉल लैटर (दो प्रतियों में), समस्त प्रमाण पत्रों की फोटो प्रतियों सहित साक्षात्कार के समय लेकर उपस्थित होना है तथा इंटरव्यू के वक्त अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र मय फोटो प्रति भी साथ आवश्यक रुप से लेकर जानी है। अन्यथा इंटरव्यू से वंचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह होगा इंटरव्यू

RAS 2016 interview will begin tomorrow, 864 candidates will join the first phase
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : source
उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी ऑनलाइन भरे गए अपने सेवा प्राथमिकता क्रम की दो प्रतियां आवश्यक रूप से साक्षात्कार के समय आयोग में प्रस्तुत करें। विभागीय कर्मचारी अर्थात डीसी, पूर्व सैनिक अर्थात एक्स और उत्कृष्ट खिलाड़ी अर्थात SP श्रेणी के अभ्यर्थी, जिन्होंने अपना विस्तृत आवेदन पत्र भरकर आयोग को अभी तक प्रस्तुत नहीं किया है, उन्हें विस्तृत आवेदन पत्र आयोग में तुरंत जमा कराने के लिए कहा गया है।

आरपीएससी के मुताबिक प्रथम चरण के लिए इंटरव्यू की तारीख तय हो चुकी है। जो कि 02.08.17 से 04.08.17 तक, 08.08.17 से 11.08.17 तक,16.08.17 से 18.08.17 तक, 21.08.17 से 25.08.17 तक और 28.08.17 से 30.08.17 तक। इंटरव्यू का समय सुबह 9.30 बजे से व दोपहर 1.30 बजे से होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed