{"_id":"590f21844f1c1bdc55850c86","slug":"rape-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को मुंहबोली बहन बनाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग को मुंहबोली बहन बनाकर किया दुष्कर्म
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 07 May 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
अजमेर में नाबालिग को बहन बनाकर धोखे से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पन्द्रह वर्षीय नाबालिग के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता की बहन ने बताया कि पहाड़गंज निवासी सूरज उसके भाई का दोस्त था। इसके चलते उसका घर में आना जाना था। सूरज ने उसकी पन्द्रह वर्षीय बहन को रिश्ते में मुंहबोली बहन भी बना रखा था। सूरज उसे अपने घर ले गया और वहां ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे दरगाह बाजार में छोड़कर भाग छूटा। इसके बाद रोती हुई आई उसकी बहन ने घर आते ही उसके साथ हुए घटनाक्रम के बारे में बताया। जैसे ही आरोपित की इस घिनौनी हरकत का उन्हें पता लगा तो थाने पर शिकायत दी।
थानाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि नाबालिग का मेडिकल मुआयना करवा लिया गया है जिसमें प्राथमिक तौर पर दुष्कर्म होने की पुष्टि चिकित्सकों द्वारा की गई है। आरोपित सूरज के खिलाफ पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपित के घर भी दबिश दी गई लेकिन वह फरार हो गया।