{"_id":"5a2fbd6b4f1c1b97678c132e","slug":"rajsamand-live-murder-and-love-jihad-case-shambhulal-were-planing-afrajul-murder-before-two-months","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजसमंद लव जिहाद केस: लाइव मर्डर के लिए दो महीने से तैयारी कर रहा था शंभूलाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजसमंद लव जिहाद केस: लाइव मर्डर के लिए दो महीने से तैयारी कर रहा था शंभूलाल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 12 Dec 2017 05:16 PM IST
विज्ञापन
आरोपी शंभूलाल रैगर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लव जिहाद पर अनर्गल व भड़काऊ बातें बोलते हुए अफराजुल के किए गए लाइव मर्डर मामले में आरोपी शंभूलाल ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। शंभूलाल से पुलिस अपने तरीके से पूछताछ में जुटी है। पूछताछ के लिए कल अदालत से दस दिन का और रिमांड मिल गया था।
सूत्रों के मुताबिक रिमांड में पूछताछ में सामने आया कि वह करीब दो महीने से इस बर्बर हत्या की प्लानिंग कर रहा था। इसके लिए शंभूलाल ने वारदात से करीब दो महीने पहले ही राजसमंद में 500 रुपए में किसी लुहार से धारदार हथियार 'धारिया' बनवाया था। इसके साथ ही गेंती भी खरीदी और घर पर लाकर रख दी थी। हथियारों को उसने प्लास्टिक के एक कट्टे में लपेटकर रखा था।
पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि शंभूलाल ने शहर के ही एक पेट्रोल पंप से 150 रुपए का पेट्रोल खरीदा था। उसने चालाकी बरतते हुए और पेट्रोल आसानी से मिल जाए, इसके लिए 50 रुपए का पेट्रोल एक बोतल में भरवाया। वहीं, 100 रुपए का पेट्रोल अपने स्कूटर में भरवाया था।

खून से सने कपड़े छिपाए बाथरूम में, नाबालिग से बनवाया वीडियो
वीडियो फुटेज में आरोपी शंभूलाल रैगर
- फोटो : Amar Ujala
मामले के तहत 6 दिसंबर को शंभूलाल एक जमीन दिखाने के बहाने अफराजूल को कोतवाली रोड पर एक सूनसान खेत पर ले गया। जहां उसने अफराजूल की निर्मम हत्या कर दी और फिर पेट्रोल छिड़ककर लाश को आग लगा दी।
इसी बीच शंभूलाल का नाबालिग भांजा इस जघन्य वारदात का मोबाइल फोन से लाइव वीडियो बनाता रहा। इसके बाद शंभूलाल हत्या में प्रयुक्त इन हथियारों को मौके पर ही छोड़कर घर चला गया। वहां खून से सने कपड़े बाथरूम में छिपाए।
इसके बाद शंभूलाल अपनी मानसिक विक्षिप्त बेटी को लेकर डीटीओ कार्यालय के पास स्थित रामदेव मंदिर पर गया। यहां उसने अगले दिन सुबह 9 बजे एक मंदिर के पास खुद को पुलिस के समक्ष सरेंडर करने की बात कहते हुए वीडियो बनाया। लेकिन उसने सरेंडर नहीं किया।

रात को अपनी बच्ची को ले गया मंदिर
डेमो इमेज
- फोटो : demo pic
वीडियो बनाने के बाद यहां से वह एक अन्य गांव में स्थित मंदिर पर गया। रात होने पर पुजारी ने उसे टोका तो वह बच्ची को लेकर केलवा निवासी अपने ससुराल पक्ष में रिश्तेदार के यहां चला गया।
अगले दिन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शंभूलाल को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेशकर तीन दिन के रिमांड पर लिया। जहां पूछताछ कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार और स्कूटर बरामद कर लिए।