{"_id":"5a367f454f1c1b96368b50dd","slug":"rajsamand-live-murder-and-love-jihad-case-one-boy-arrest-in-jaipur-in-support-of-shambhulal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजसमंद लव जिहाद:अफराजुल मर्डर के आरोपी शंभूलाल के समर्थन में टंकी पर चढ़ा युवक!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजसमंद लव जिहाद:अफराजुल मर्डर के आरोपी शंभूलाल के समर्थन में टंकी पर चढ़ा युवक!
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 17 Dec 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
आरोपी शंभूलाल के समर्थन में टंकी पर चढ़ा युवक
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजसमंद के बहुचर्चित लव जिहाद केस में अफराजुल को जिंदा जलाने के आरोपी शंभूलाल रैगर के समर्थन में एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। इस दौरान युवक ने शंभुलाल के समर्थन में जमकर नारे लगाए।
घटना राजस्थान की राजधानी जयपुर की है। जानकारी के अनुसार, सुभाष चौक थाना इलाके में आज दोपहर एक युवक अंशुल दाधीच कंवर नगर में जलदाय विभाग की पानी की टंकी पर चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह शंभुलाल के समर्थन में नारेबाजी करने लगा। तब स्थानीय लोगों की नजर टंकी पर चढ़े अंशुल पर पड़ी।
मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। इससे पुलिस में हड़कम्प मच गया। सुभाष चौक थानाप्रभारी राजेंद्र सिंह शेखावत और माणकचौक एसीपी बृजेंद्र सिंह भाटी मौके पर पहुंचे।

रैली के साथ पहुंचा था
अंशुल को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
पुलिस ने समझाइश कर अंशुल को टंकी से नीचे उतारा। फिलहाल पुलिस ने अंशुल को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आज दोपहर को अंशुल अपने साथियों के साथ रैली के साथ कंवर नगर पहुंचा। इसके बाद वह अकेला पानी की टंकी पर चढ़ गया और खुदकुशी की धमकी देने लगा। पुलिस ने समझाइश कर अंशुल को टंकी से नीचे उतारा। बाद में पुलिस ने अंशुल को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उसे कार्यपालक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां से अंशुल को जेल भेज दिया।
वहीं, पुलिस ने शंभूलाल के समर्थन में चढ़ने और खुदकुशी की धमकियां देने की बात से इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक परेशानी के चलते वह टंकी पर चढ़ गया। पुलिस अंशुल से पूछताछ कर रही है।