फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Two miscreants looted the boy by showing revolver in alwar

अनजान ने कर डाली एेसी 'मदद' कि लुट गए हजारों रुपए

Wed, 20 Dec 2017 03:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 20 Dec 2017 03:43 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Two miscreants looted the boy by showing revolver in alwar
loot - फोटो : Demo pic
बैंक हो या बाजार, कहीं आप तो किसी अनजान शख्स की ओर से मदद की पेशकश के झांसे में नहीं आ रहे। ऐसी ही एक मदद की पेशकश में आकर एक जना अपने हजारों रुपए लुटवा बैठा।
विज्ञापन



यह मामला है अलवर जिले के फूलबाग थाना इलाके का। जहां रीको चौक स्थित सेंट्रल बैंक में रुपए जमा करवाने आए दो बदमाशों ने मदद करने के बहाने पहले बातों में उलझाया और फिर बैंक से बाहर दिनदहाड़े देशी कट्टा दिखाकर 75 हजार रुपए लूटे। इसके बाद एक आॅटोरिक्शा में बैठकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक लूट की वारदात ध्रुव कुमार के साथ हुई। वह आज अपनी कंपनी के खाते में पैसा जमा करवाने सेंट्रल बैंक गया था। तभी पीछा करते हुए दो युवक आए। उन्होंने जमा स्लीप भरते वक्त ध्रुव को फार्म भरने की मदद की पेशकश की और उसे बहाना बनाकर बैंक से बाहर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मौका पाते ही सिर पर रख दिया कट्टा

Rajasthan Two miscreants looted the boy by showing revolver in alwar
demo pic - फोटो : Demo pic
बैंक के बाहर मौका पाकर दोनों बदमाशों ने ध्रुव पर देशी कट्टा तान दिया और गोली मारने की धमकी देकर ध्रुव की दोनों जेबों में रखी 75 हजार के नोटों की गड्डियां लूटकर भाग निकले। तब सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस के मुताबिक लूट का शिकार ध्रुव उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। वह अलवर में लग रहे एक मेगा ट्रेड फेयर में कंपनी की ओर से स्टॉल्स लगाने आया हुआ है। उसके मुताबिक पीड़ित ध्रुव ने फूलबाग थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी तीन—चार वारदातें हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed