फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Supervisor of Women and Child Development Department, arrested taking bribe

महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक और साथी रिश्वत लेते गिरफ्तार 

Fri, 08 Dec 2017 12:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 08 Dec 2017 12:25 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Supervisor of Women and Child Development Department, arrested taking bribe
महिला पर्यवेक्षक अरसी रफीक - फोटो : Vishnu Sharma
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आंगनबाड़ी में कार्यरत एक महिला पर्यवेक्षक और एक अन्य व्यक्ति को दो हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। यह रिश्वत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बिल प्रमाणित करने की एवज में ली गई थी।
विज्ञापन


टोंक एसीबी के प्रभारी एडिशनल एसपी विजय सिंह के नेतृत्व में की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी टोंक निवासी अरसी रफीक है। वह सेक्टर पीपलू, टोंक में आंगनबाड़ी केंद्र में महिला पर्यवेक्षक है। इसके अलावा दूसरा आरोपी रामावतार विजय है। वह तलाब की पाल, पीपलू का रहने वाला है।
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि पीपलू में तैनात एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि उसके कार्य के बिल प्रमाणित करने की एवज में महिला पर्यवेक्षक सेक्टर अरसी रफीक और उसका दलाल 2 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कर आज परिवादी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को रिश्वत लेकर भेजा। परिचित व्यक्ति रामावतार विजय के मार्फत आरोपी महिला पर्यवेक्षक अरशी रफीक ने ज्योंही दो हजार रुपए लिए। तभी एसीबी ने ईशारा मिलते ही आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed