{"_id":"5a2d14dd4f1c1b6e468b9760","slug":"rajasthan-suicide-a-man-commited-suicide-after-fight-with-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिसके प्यार में सब कुछ छोड़ा, उससे हुआ झगड़ा तो दुनिया छोड़ गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिसके प्यार में सब कुछ छोड़ा, उससे हुआ झगड़ा तो दुनिया छोड़ गया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 10 Dec 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
इनसेट में मृतक
- फोटो : अमर उजाला
जिससे बेपनाह प्यार किया और सभी से झगड़ाकर शादी की। उससे झगड़ा हुआ तो युवक ने अपनी जीवन लीला खत्म कर ली।
विज्ञापन
कोटा के कुन्हाड़ी थाना इलाके में आज एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बीती रात युवक राहुल सिंह की अपनी पत्नी से कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वह अपनी पत्नी को अपने रिश्तेदार के यहां छोड़ आया और खुद ने अपने कमरे पर आकर जान दे दी।
पुलिस उपनिरीक्षक मीरा बेनीवाल ने बताया कि युवक राहुल ने एक साल पहले ही प्रेम विवाह किया था और अपने माता-पिता से अलग होकर कुन्हाड़ी के बालिता क्षेत्र में रह रहा था। राहुल का अपनी पत्नी के साथ किस बात को लेकर हुआ इसका अभी पता नहीं चल सका है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पढ़ें: शादी के 20 दिन बाद ही उजड़ गया सुहाग, इस हादसे ने बदला दिया सब
विज्ञापन