{"_id":"5a37c4d34f1c1b001c8b9982","slug":"rajasthan-six-robbers-arrested-for-robbing-a-finance-employee-in-jodhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की आदत ने लुटवाया, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की आदत ने लुटवाया, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 18 Dec 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : Demo pic
एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की एक आदत ने उसे परेशानी में डाल दिया और वह सबकुछ लुटवा दिया। खैर, पुलिस की तत्परता से कर्मचारी को लूटने वाले छह डकैत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
वारदात राजस्थान में जोधपुर के निकट झंवर के लूणावास खारा रोड पर हुई। जयपुर में हरि मार्ग मालवीय नगर निवासी भगवान सहाय रैगर ने जनलक्ष्मी फाइनेंस कंपनी में जॉब करता हैं। वह प्रत्येक माह की 16 तारीख को ग्रामीण क्षेत्रों में कलेक्शन करने जाता है। यह उसकी आदत बन गया।
गत 16 दिसंबर को भी वह मोटर साइकिल से लूणावास खारा गांव गया था। कलेक्शन के करीब 60 हजार रुपए लेकर वह लौट रहा था। तभी लूणावास खारा से झंवर की तरफ जाते वक्त सूनसान रोड पर एक इनोवा गाड़ी ने ओवरटेक करके बाइक को रोका।

Trending Videos
दो दिन में ही मिला सुराग और पकड़े गए बदमाश
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : Demo pic
गाड़ी में सवार छह बदमाश नीचे उतरे और पीड़ित भगवान सहाय रैगर की बाइक की चाबी निकाल कर उसके साथ मारपीट शुरु कर दी और उसका बैग व पर्स छीन लिया। जिसमें करीब 65 हजार रुपए, एक टेबलेट, दो एटीएम कार्ड, आई कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और जरूरी दस्तावेज रखे थे।
लूटपाट कके बाद बदमाश वहां से सफेद रंग की इनोवा कार में भाग निकले। इसके बाद पीड़ित भगवान सहाय रैगर ने पुलिस को सूचना दी। तब मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुुरू कर दो दिन के भीतर वारदात में शामिल आधा दर्जन डकैतों को धरदबोचा। उनसे पूछताछ कर लूटे गए रुपए व इनोवा गाड़ी बरामद करने का प्रयास जारी है।