फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Senior IPS and both daughters safe in a road accident on ajmer Highway

सड़क हादसे में बाल-बाल बच गई सीनियर आईपीएस और उनकी बेटियां

Fri, 29 Dec 2017 08:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 29 Dec 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Senior IPS and both daughters safe in a road accident on ajmer Highway
क्षतिग्रस्त स्कार्पियो गाड़ी - फोटो : Amar Ujala
नेशनल हाइवे पर एक सीनियर महिला आईपीएस की सरकारी गाड़ी तेज रफ्तार ट्रेलर से टकरा गई। इससे स्कार्पियो गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि स्कार्पियो में सवार सीनियर आईपीएस मालिनी अग्रवाल और उनकी दोनों बेटियां बाल-बाल बच गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सड़क हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से भाग निकला। वहीं, आईपीएस की गाड़ी का एक्सीडेंट होने पर पुलिस महकमे में सनसनी मच गई। आला अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए और आईपीएस अफसर को सकुशल दूसरी गाड़ी से घर के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जयपुर पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल की पत्नी और अजमेर रेंज आईजीपी मालिनी अग्रवाल आज अपनी दोनों बेटियों के साथ सरकारी स्कार्पियो गाड़ी से जयपुर से अजमेर के लिए रवाना हुई थी। वे जयपुर-अजमेर हाइवे पर किशनगढ़ कस्बे में नसीराबाद पुलिया से गुजर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजमेर के लिए रवाना हुई थी

Rajasthan Senior IPS and both daughters safe in a road accident on ajmer Highway
डेमो इमेज - फोटो : Demo pic
तभी तेज रफ्तार ट्रेलर से स्कार्पियो कार टकरा गई। जिससे स्कार्पियो अनियंत्रित हो गई। उसके आगे का टायर फटकर निकल गया। स्कार्पियो एक डिवाइडर से टकराकर रुक गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक चला गया। आईजी मालिनी अग्रवाल ने तत्काल पुलिस अधिकारियों को फोन कर हादसे की सूचना दी।

इसके बाद किशनगढ़ वृत्त उपाधीक्षक ओमप्रकाश किलानियां समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed