{"_id":"5a5e0c9e4f1c1b60268b4bf1","slug":"rajasthan-rape-with-a-women-accused-arrest-in-jaipur-from-ajmer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति की मौत के बाद नौकरी लगाने का झांसा देकर फंसाया, फिर देहशोषण ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति की मौत के बाद नौकरी लगाने का झांसा देकर फंसाया, फिर देहशोषण
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 16 Jan 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Demo pic
नौकरी लगाने का झांसा देकर एक महिला का देहशोषण करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। महिला के पति की मौत कुछ समय पहले हो गई थी।
यह कार्रवाई राजधानी जयपुर में सिंधीकैंप थाना पुलिस ने की है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम रतन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कालू उर्फ कालू जमादार उम्र 37 साल निवासी हरिबाउ उपाध्याय नगर, तहसील कोटड़ा थाना क्रिश्चनगंज, अजमेर है।
आरोपी कालू के खिलाफ गत 2 जनवरी को सिन्धीकैम्प थाने में एक महिला ने इस्तगासे के जरिए मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि उसका पति नगर निगम अजमेर में सफाई कर्मचारी की नौकरी करता था। जिसकी कुछ अरसे पहले मृत्यु हो गई।

Trending Videos
बहाने से होटल में ले गया और फिर...
rape
- फोटो : Demo pic
पीड़ित महिला नगर निगम सफाई ठेकेदार आरोपी कालू के संपर्क में आई। आपसी बातचीत में कालू ने पीड़िता को नगर निगम में नौकरी लगाने की बात कही। बातचीत में दोस्ती गांठकर उसे विश्वास में ले लिया। बहाने से वह पीड़िता को जयपुर ले आया। यहां सिंधीकैंप इलाके में एक होटल में ले जाकर देहशोषण किया और फिर धमकियां देने लगा।
तब पीड़िता ने मुकदमा दर्ज करवाया। केस का अनुसंधान सहायक पुलिस आयुक्त सदर नीरज पाठक को सौंपा गया। तब थानाधिकारी सिन्धीकैम्प मनफूल सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इसमें शामिल कांस्टेबल प्रकाशचन्द व राजेन्द्र सिंह ने आरोपी कालू को अजमेर से गिरफ्तार कर लिया।