{"_id":"5a6dd4df4f1c1ba3268b6f1f","slug":"rajasthan-police-seized-two-million-drugs-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ी नशे की खेप, कीमत आंकी जा रही है लाखों में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पकड़ी नशे की खेप, कीमत आंकी जा रही है लाखों में
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 28 Jan 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
police logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर जिले के गोगुन्दा थाना पुलिस ने आज एक कार से करीब साढ़े चार सौ किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया। इसकी अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कीमत बीस लाख रुपए बताई जा रही है। कार को चला रहा ड्राइवर और उसका साथ मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने दोनों की पहचान कर ली है और अब उनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
पुलिस थाना गोगुंदा को जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से मिली सूचना के आधार पर जसवंतगढ़ के निकट मोकेला तिराहा पर नाकाबंदी की गई। नाकबंदी के दौरान गोगुन्दा की ओर से आ रही एक सफेद रंग की कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नाकाबंदी तोड़कर भाग निकली।
इसके बाद मौके पर मौजूद गोगुन्दा थानाधिकारी भंवरलाल बिश्नोई ने अपने पांच साथियों के साथ कार का पीछा किया। थोड़ी दूर पर राष्ट्रीय राजमार्ग 72 पर स्थित आशीष रतन होटल के सामने कार खड़ी मिली। कार में कोई व्यक्ति नहीं मिला। जिस पर आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन कार सवार लोगों का कोई पता नहीं चला। कार के अंदर 28 प्लास्टिक के कट्टों में करीब 452 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त हुआ।