{"_id":"5a6489554f1c1bcb268b58ca","slug":"rajasthan-police-caught-two-smuggler-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब ले जाया जा रहा था लाखों का 'नशा', पुलिस की मुस्तैदी से यूं पकड़ा गया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब ले जाया जा रहा था लाखों का 'नशा', पुलिस की मुस्तैदी से यूं पकड़ा गया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 21 Jan 2018 06:14 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब ले जाई जा रही लाखों रुपए के नशे की खेप पुलिस की मुस्तैदी के चलते पकड़ी गई। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं एक फरार हो गया।
अजमेर की जीआरपी थाना पुलिस ने आज पंजाब के लुधियाना ले जाए जा रहे डोडा पोस्त की खेप पकड़ी। अजमेर जीआरपी की वृताधिकारी अदिति कांवट ने बताया कि जीआरपी के सिपाही रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान तीन युवकों के पास भारी भरकम छह बैग नजर आए। उन्हें तलाशी के लिए कहा तो वह झल्ला उठे। इससे उन्हें शक हुआ। जब माल की तलाशी ली गई तो उसमें 72 किलो 300ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।
डीएसपी कांवट ने कहा कि पकड़े गए तस्कर में लुधियाना निवासी राकेश और सुलेमान है। इनका एक साथी भाग छूटा। उसकी तलाश की जा रही है। वहीं इन दोनों तस्करों को रिमाण्ड पर लेकर माल के संबंध में पूछताछ की जा रही है।