फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan- police caught eight person in jaisalmer

एक ऐसा गैंग जो डंपर-ट्रोले ही कर लेता था चोरी, यूं बेच वसूलता था मोटी रकम

Tue, 02 Jan 2018 06:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 02 Jan 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
rajasthan- police caught eight person in jaisalmer
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो डंपर-ट्रोले चोरी करता है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गैंग के आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


यह कामयाबी जैसलमेर पुलिस ने हासिल की है। पुलिस ने इनकी सूचना पर चोरी के आठ बड़े वाहन बरामद किए है। पुलिस अधीक्षक गौरव यादव को सूचना मिली थी कि जिले में ट्रक/ट्रोला गिरोह सक्रिय है, जो कि अन्य जगहों से बड़े वाहन चोरी करता है और उन्हें जैसलमेर लाकर बेचता है। सूचना पर एक विशेष टीम गठित की गई।

शहर कोतवाल के नेतृत्व में गठित टीम ने सूचना के आधार पर एक जनवरी को जोधपुर रोड पर स्थित रेवंतसिंह की ढाणी के पास एक डंपर को रोककर जांच की तो चालक मोहम्मद खां उर्फ मोहमद रहीम व उसके साथी के पास वाहन के कागजात नहीं थें।
विज्ञापन

पुलिस ने यूं खोला पूरा मामला

rajasthan- police caught eight person in jaisalmer
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
कड़ाई से पूछताछ की तो यह वाहन इनके व साथियों द्वारा गुजरात से चोरी करके लाने की बात सामने आई। 

गहनता से पूछताछ में सामने आया कि इस गैंग ने गुजरात से कई बडे़ डंपर-ट्रोले चोरी किए और उनके चैसिस नम्बर बदलकर फर्जी कागजात तैयार कर जैसलमेर में बेच दिए। इसके बाद इनके द्वारा बेचे गए आठ डंपर बरामद कर लिए। जिनकी कीमत दो करोड़ रुपए से अधिक है। पुलिस ने इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है तथा अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed