फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Navodaya Vidyalaya's Vice Principal arrested for taking bribe in alwar by acb

रिश्वत लेते पकड़ा गया नवोदय विद्यालय का वाइस प्रिंसिपल

Tue, 19 Dec 2017 09:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 19 Dec 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Navodaya Vidyalaya's Vice Principal arrested for taking bribe in alwar by acb
गिरफ्तार आरोपी डीडी वर्मा - फोटो : Amar Ujala
शिक्षा के मंदिर में बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाला एक टीचर को छोटे से लालच ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज नवोदय विद्यालय के एक वाइस प्रिंसिपल को छह हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


यह कार्रवाई राजस्थान के अलवर जिले में एसीबी के प्रभारी उपाधीक्षक सलेह मोहम्मद के नेतृत्व में की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी डीडी वर्मा है। वह खैरथल नवोदय विद्यालय में उपप्राचार्य है। उनके खिलाफ स्कूल में ही कैंटीन चलाने वाले जसवंत कुमार ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि पिछले दो माह का कैंटीन का बिल पास करने की एवज में स्कूल का उप प्राचार्य 6000 रुपए की रिश्वत मांग रहा है।
विज्ञापन


शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने आज ट्रैप रचा और परिवादी जसवंत को रुपए लेकर उपप्राचार्य डीडी वर्मा के पास भेजा। खैरथल के 40 फुट रोड पर परिवादी जसवंत से रिश्वत की रकम लेकर आरोपी ने रुपए गाड़ी में रख लिए। लेकिन ज्योंही डीडी वर्मा ने एसीबी की टीम को आते हुए देखा। वह घबरा गया और रुपए गाड़ी से फेंक दिए। एसीबी ने वर्मा को गिरफ्तार कर रिश्वत की रकम बरामद कर ली। उसे खैरथल थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed