फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan murder case open in jaipur, accused arrested by chomu police

मामी से थे नाजायज संबंध, दूसरे प्रेमी को सामने देख होश खो बैठा भांजा

Tue, 20 Feb 2018 04:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 20 Feb 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan murder case open in jaipur, accused arrested by chomu police
प्लास्टिक की थैली में लपेट दी लाश - फोटो : Vishnu Sharma
राजधानी में एक युवक ने अपनी मामी से अवैध संबंधों के चलते उसके प्रेमी की नृशंस हत्या कर सनसनी मचा दी। वारदात के चंद घंटे बाद ही पुलिस ने हत्या के आरोपी को धरदबोचा।
विज्ञापन

नाजायज संबंधों में हत्या की यह वारदात राजधानी जयपुर के चौमूं थाना इलाके में हुई। डीसीपी पश्चिम अशोक गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रवि योगी है। वह चौमूं इलाके में शेरावतों की ढाणी में अपनी मामी पिंकी के साथ करीब एक साल से रह रहा है। पूछताछ में सामने आया रवि की मामी भी अपने पति से अलग होकर रह रही थी। उसका होली दरवाजा, द्वारिकापुरी कॉलोनी, चौमूं में रहने वाले 48 वर्षीय गोविंद सहाय सैनी से काफी नजदीकियां थी। आरोपी रवि के मुताबिक मामी और गोविंद के बीच नाजायज संबंध थे। अक्सर गोविंद का पिंकी के घर आना-जाना था। यह नाजायज संबंध आरोपी को नागवार गुजरे। इस पर उसने गोविंद सैनी की हत्या की साजिश रची।

विज्ञापन

 

हत्या के बाद यूं लगाया लाश को ठिकाने

Rajasthan murder case open in jaipur, accused arrested by chomu police
इस बंद मकान में मिली लाश, पुलिस मौके पर - फोटो : Vishnu Sharma
पुलिस के मुताबिक कुछ दिनों पहले रवि की मामी पिंकी अपने पीहर गई थी। इससे अनजान मृतक गोविंद सैनी रविवार दोपहर को पिंकी के घर पहुंचा। वहां मौजूद आरोपी रवि उसे अंदर कमरे में ले आया और मौका पाकर हथौड़े से ताबड़तोड़ वारकर गोविंद की हत्या कर दी।

इसके बाद रवि ने गोविंद की लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसके हाथ-पैर बांधे और एक प्लास्टिक के तिरपाल में लपेट दिया। यही नहीं, उसने गोविंद के पेंट शर्ट और मोबाइल फोन भी घर के बाहर ही एक गड्ढे में फेंककर जला दिए। वहीं रविवार सुबह घर से बाइक लेकर निकला गोविंद सैनी सोमवार तक घर नहीं लौटा तब परिजनों ने चौमूं थाने में पहुंचकर गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई। तब सबइंस्पेक्टर रामेश्वरलाल खोखर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तलाश शुरु की।

मामी पीहर गई तब मौका पाकर प्रेमी को मार डाला

Rajasthan murder case open in jaipur, accused arrested by chomu police
CRIME SCENE - फोटो : Demo pic

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि लापता गोविंद सैनी का पिंकी के घर आना जाना था और उनके बीच काफी नजदीकियां थी। तब पुलिस पिंकी के घर पहुंची। जहां मकान के ताला लगा था। बाहर गोविंद की बाइक खड़ी थी। पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया तो वहां प्लास्टिक में लिपटी गोविंद सैनी की लाश मिली। रवि भी गायब मिला। तब संदेह होने पर पुलिस ने आज तड़के रवि को गिरफ्त में लेकर पूछताछ की तो उसने अवैध प्रेम संबंधों से तैश में आकर हत्या की वारदात करना कबूल कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed