फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan loot and attack on 2 businessman in neemrana alwar

ASP आॅफिस से 150 मीटर दूर बदमाशों ने दो व्यापारियों को गोली मार लूटे जेवरात और नकदी

Mon, 05 Feb 2018 04:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 05 Feb 2018 04:35 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan loot and attack on 2 businessman in neemrana alwar
CRIME - फोटो : DEMO PHOTO
पुलिस से बेखौफ हथियारबंद तीन बदमाशों ने दो व्यापारियों को गोली मारकर करीब 25 लाख के जेवरात और पौने 2 लाख रुपए नकद लूट लिए। यह वारदात एडिशनल एसपी आॅफिस से महज 150 मीटर दूर एक कॉम्पलेक्स में बनी दुकानों में हुई।
विज्ञापन


इससे आक्रोशित व्यापारियों ने मौके पर पहुंची पुलिसकर्मियों की गाड़ी पर पत्थर फेंके। दुकानें बंद कर दी। सीसीटीवी फुटेज में सामने आए हुलिए के आधार पर गुनाहगारों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात के तार हरियाणा की एक प्रोफेशनल गैंग से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन


जानलेवा हमले और लूट की यह वारदात राजस्थान में अलवर जिले के नीमराना कस्बे में शाम को हुई। जहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से महज कुछ दूर सशस्त्र बदमाशों ने कृष्णा टॉवर में वारदात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा नंबर की गाड़ी में बैठकर भाग निकले

Rajasthan loot and attack on 2 businessman in neemrana alwar
loot demo pic - फोटो : Demo pic
जानकारी के मुताबिक, तीन बदमाश टॉवर में स्थित योगेश ज्वैलर्स और खंडेलवाल ट्रेडर्स की दुकान में घुस गए। वहां योगेश ज्वैलर्स के मालिक और उनकी पत्नी को ​रिवॉल्वर दिखाकर दुकान में करीब 25 लाख  की ज्वैलरी और करीब 1.80 लाख रुपए नकद लूटे। इस दौरान वहां मौजूद ग्राहकों और अन्य लोगों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी।

इससे व्यापारी दामोदर व कैलाश गोली लगने से जख्मी हो गए। वारदात के बाद बदमाश हरियाणा नंबर की गाड़ी में बैठकर भाग निकले। सूचना मिलने पर नीमराणा थानाप्रभारी हितेश शर्मा और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। वहां व्यापारियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed