{"_id":"5a2f6d374f1c1b9f678c0cd2","slug":"rajasthan-kota-burglars-burglars-tried-to-robbed-a-jeweller-servant-make-their-attempt-fail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मालिक के लिए नौकर ने यूं जान पर खेल कर लुटने से बचाए लाखों के जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालिक के लिए नौकर ने यूं जान पर खेल कर लुटने से बचाए लाखों के जेवरात
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
घायल नौकर का अस्पताल में इलाज जारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने मालिक के लिए नौकर ने वफादारी निभाते हुए न सिर्फ अपनी जान की बाजी लगा डाली, बल्कि लाखों रुपए की ज्वैलरी भी लुटने से बचा ली।
जानकारी के अनुसार कोटा में सोमवार को लूट की बड़ी वारदात होने से बच गई, लेकिन लुटेरों के हमले में ज्वैलर्स का नौकर बुरी तरह घायल हो गया। वारदात कोटा शहर के स्वर्ण रजत मार्केट के गेट पर उस वक्त हुई जब चित्तौड़गढ़ के ज्वैलरी व्यवसायी अरविंद का नौकर जगदीश ज्वैलरी से भरा बैग लेकर कार की तरफ बढ़ रहा था। उसी वक्त बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे बैग छीनने का प्रयास किया।
जगदीश ने हाथ से बैग नहीं छोड़ा तो लुटेरों ने उस पर चाकुओं से ताबड़तौड़ वार किए। काफी देर तक जगदीश ने लुटेरों से संघर्ष किया, जिससे लाखों की ज्वैलरी लुटने से बच गई। इसके बाद लुटेरे मौके से फरार हो गए।

देर रात तक नहीं लग पाया लुटेरों का सुराग
आरोपियों की तलाश में देर रात गश्त करती पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
हमले में ज्वैलरी व्यवसायी के नौकर जगदीश के चाकुओं से शरीर पर आधा दर्जन से ज्यादा घाव हुए। घायल हो तुरंत अस्पताल ले जाया गया। सूचना के बाद आईजी विशाल बंसल सहित पुलिस के तमाम आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। देर रात तक आरोपियों का कहीं सुराग नहीं लग सका।
वहीं घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे सीसी टीवी कैमरे में घटनाक्रम भी कैद हुआ है। घटन के बाद अस्पताल पहुंचे शहर के ज्वैलरी व्यवसायियों और सर्राफा बोर्ड ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए आक्रोश जताया और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।