फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan Jhunjhunu- three boys Climbed to the tank in jhunjhunu

ऐसी मांग को लेकर टंकी पर चढ़े युवक, सकते में आया प्रशासन

Tue, 13 Feb 2018 02:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 13 Feb 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
rajasthan Jhunjhunu- three boys Climbed to the tank in jhunjhunu
टंकी पर चढ़े युवक - फोटो : अमर उजाला
तीन युवक अचानक पानी की टंकी पर चढ गए। युवकों की इस हरकत की जानकारी जैसे ही पुलिस और प्रशासन को मिली, सकते में आ गए। 
विज्ञापन

 

झुंझनूं जिले के चिड़ावा कस्बे में सरकारी कॉलेज खुलवाने की मांग को लेकर तीन युवक पानी की टंकी पर चढ़ गए। करीब चार घंटे के ड्रामे के दौरान पुलिस और प्रशासन की सांसें अटकी रही। इसके बाद में जिला कलेक्टर ने फोन पर युवकों से बात की और उनकी मांग को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया तो युवक टंकी से उतरे।

समझाया पर नहीं बनी बात

rajasthan Jhunjhunu- three boys Climbed to the tank in jhunjhunu
पानी की टंकी - फोटो : File photo
हुआ यूं कि जाट महासभा से जुड़े युवा नेता कुलदीप ढेवा अपने दो साथियों के साथ पानी की टंकी पर जा चढ़े। उनकी मांग थी कि चिड़ावा में सरकारी कॉलेज खोलने की घोषणा की जाए। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवकों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी।
 

करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद कोई असर नहीं हुआ तो उनकी जिला कलेक्टर दिनेश यादव से फोन पर बात करवाई गई। जिला कलेक्टर ने उनको मांग को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया इस पर तीनों युवक आश्वस्त हुए और शाम करीब पांच बजे टंकी से उतरे। बाद में तीनों को शांति भंग में गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed