फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan In sriganganagar a lady and a boy committed sucide on road with hanging

देवर से दिल लगा बैठी दो बच्चों की मां, फिर हुआ ये खौफनाक अंजाम

Tue, 05 Dec 2017 04:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 05 Dec 2017 04:16 PM IST
विज्ञापन
rajasthan In sriganganagar a lady and a boy committed sucide on road with hanging
demo pic
पति करीब दो साल  पहले लापता हो गया था। इसके बाद दो बच्चों की मां को देवर से प्यार हो गया। दोनों के परिजन भी उनकी शादी के लिए तैयार थे। इस बीच दोनों की लाश पेड़ पर लटकी मिली। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और दोनों की मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है। यह घटना राजस्थान के गंगानगर जिले के 23 एमएल गांव का। जहां आज सवेरे एक युवक और महिला की लाश दो अलग-अलग पेड़ों पर फंदे पर झूलती मिली। चूनावढ़ थाना पुलिस के मुताबिक यह लाशें गांव के मुख्य मार्ग पर पेड़ों पर लटकी देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। 
विज्ञापन


मृतक युवक की शिनाख्त पवन नायक पुत्र ओमप्रकाश नायक और मृतका की शिनाख्त सुनीता पत्नी राजकुमार नायक उर्फ राजू नायक के रुप में हुई। 27 वर्षीया पवन अविवाहित था। ये दोनों रिश्ते में सगे देवर-भाभी थे और दोनों पिछले तीन दिन से लापता थे। महिला पति के लापता होने के बाद अपने पीहर में रह रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पति के लापता होने के बाद बढ़ी नजदीकियां

rajasthan In sriganganagar a lady and a boy committed sucide on road with hanging
love affair - फोटो : Demo pic
पिता ओमप्रकाश ने बताया कि मृतका सुनीता उनके भाई की पुत्रवधू है। मृतक पवन रिश्ते में सुनीता का देवर लगता था। सुनीता के पिता लालचंद नायक के मुताबिक सुनीता का विवाह राजकुमार से कटहरा में हुआ था। दंपत्ति के दो बच्चे भी हैं। दो साल पहले सुनीता का पति राजू अचानक गायब हो गया था। 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुनीता का पति राजू नायक करीब दो साल पहले अचानक लापता हो गया था। इसके बाद वे लौटा नहीं। सुनीता के दो बच्चे भी है। वह पीहर में रह रही थी। इस दौरान राजू के छोटे भाई पवन से उसकी नजदीकियां बढ़ गई। दोनों के बीच  फोन पर काफी बातचीत होती थी। 

अब उठ रहे हैं ये सवाल

rajasthan In sriganganagar a lady and a boy committed sucide on road with hanging
फांसी पर झूलते प्रेमी युगल - फोटो : demo pic
फिलहाल प्रेम प्रसंग में इसे खुदकुशी का मामला बताया जा रहा है। प्रेमप्रसंग का पता चलने पर परिजन सुनीता को देवर पवन से विवाह करने पर राजी हो गए थे। तीन दिसंबर को केसरीसिंहपुर में दोनों परिवारों ने कोर्ट मैरिज के लिए सहमति पत्र दिया था।

इसके बाद दोनों गायब हो गए और उनकी लाश आज दो अलग-अलग पेड़ों पर फंदे पर झूलती मिली। ऐसे में अब सुनीता के पति राजू के गायब होने को लेकर भी सवाल खड़े हो गए है कि कहीं देवर-भाभी ने प्रेमप्रसंग के तो चलते उसे रास्ते से नहीं हटा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed